जेडीयू की कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं सीएम नीतीश….

दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। कार्यकारिणी बैठक से पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। बैठक में नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोई न कोई नया फैसला लेते रहे हैं। आज भी यह अटकलें लग रही हैं कि वह कोई न कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

नीतीश के सबसे करीबी मधुबनी के संजय झा बिहार कैबिनेट में तीसरी बार बने  मंत्री - Sanjay Jha of Madhubani closest to Nitish kumar has become  minister in the Bihar cabinet for

विजय चौधरी के बयान से बढ़ी सियासी अटकलें

इस फैसले के तहत यह माना जा रहा है कि संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं संजय झा को कमान मिलने की अटकलों पर जेडीयू नेता विजय चौधरी का बयान भी सामने आ गया है। विजय चौधरी ने कहा कि मैंने भी इस बारे में सुना है, कुछ भी हो सकता है। लेकिन हमें अंतिम फैसले का इंतजार करना चाहिए। वहीं विजय चौधरी के इस बयान से कहीं न कहीं संजय झा के नाम पर मुहर लगता दिख रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading