2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा एनडीए, केसी त्यागी ने कहा….

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार में एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या 2025 का बिहार विधानसभा का चुनाव एनडीए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी या बीजेपी अपने बलबूते आगे बढ़ेगी. इसको लेकर बयानबाजी जारी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बयान के बाद से खलबली मची है. ऐसे में जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अश्विनी चौबे के बयान पर निशाना साधा है.

बिहार चुनाव परिणाम: जेडी(यू) के केसी त्यागी ने कहा, 'कोविड-19 के कारण हार'

किसके के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव ?

इस सवाल पर पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा. इसकी घोषणा न सिर्फ प्रधानमंत्री ने की है, बल्कि राज्यों के बड़े नेता और सदन के नेता कर चुके हैं.

बैठक में क्या होगा, विजय चौधरी ने क्या बताया?

बैठक में शामिल होने पहुंचे जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि, दो चार घंटे में आपको पता चल जाएगा कि बैठक में क्या होगा, जो भी होगा लोकतांत्रिक तरीके से होगा.

बैठक में पहुंचे जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर

दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बैठक में किन मुद्दों पर बात होगी, इसकी जानकारी अभी हमें नहीं है. दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जेडीयू की बैठक हो रही है. बैठक में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर चर्चा की गई है. साथ ही नीतीश कुमार के चेहरे पर ही बिहार का चुनाव लड़ने पर फैसला हुआ है.

 

संजय झा होंगे JDU कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष?

ऐसी चर्चा है कि संगठन में कई फेरबदल हो सकते हैं. जेडीयू संसदीय दल के नेता संजय झा के बारे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते है. बता दें कि संजय झा नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक हैं.

अश्विनी चौबे ने क्या कहा था ?

अश्विनी चौबे के बयान ने बीजेपी को परेशानी में जरूर डाल दिया है. दरअसल उन्होंने कहा था कि इस बार बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में आने वाला चुनाव लड़े, बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. हम नीतीश कुमार को साथ लेकर चल रहे थे, आज भी चल रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे. अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद से इसपर सियासत जारी है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading