रुपौली में तेजस्वी यादव आज करेंगे बीमा भारती के समर्थन में रैली, उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन

बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में रैली करने जा रहे हैं। तेजस्वी की रूपौली में यह पहली और आखिरी चुनावी रैली होगी। बता दें कि रूपौली से विधायक रहीं बीमा भारती के पाला बदलकर जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) में जाने के बाद यह सीट खाली हुई, जिस पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आरजेडी ने बीमा भारती को ही यहां से प्रत्याशी बनाया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Tejashwi Yadav not said that if there is no Bima Bharti then vote for NDA  know what he said clearly - तेजस्वी यादव ने नहीं कहा है कि बीमा भारती नहीं  तो

जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को पूर्णिया दौरे पर रहेंगे। वे रूपौली विधानसभा के अंतर्गत भवानीपुर स्थित बलदेव हाई स्कूल के मैदान में बीमा भारती के समर्थन में आयोजित आरजेडी की रैली को संबोधित करेंगे। आरजेडी के प्रदेश महासचिव आमोद मंडल ने इसकी जानकारी दी।

जेडीयू कैंडिडेट के लिए एनडीए नेताओं का धुआंधार प्रचार, महागठबंधन से सिर्फ तेजस्वी की रैली
रूपौली उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल के समर्थन में एनडीए नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एवं चिराग पासवान समेत कई नेताओं ने रूपौली में रैलियां कर कलाधर के समर्थन में वोट मांगे। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की ओर से प्रचार का जोर फीका रहा। बड़े नेताओं में यहां सिर्फ तेजस्वी यादव की आखिरी दिन रैली होने जा रही है।

रूपौली उपचुनाव को बिहार विधानसभा उपचुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन के बीच यहां मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी भी हार-जीत के समीकरण बना और बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में रूपौली उपचुनाव पर सबकी निगाहें हैं। सोमवार शाम में प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को रूपौली में उपचुनाव का मतदान होगा और 13 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद परिणाम जारी होंगे।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.