देश भर में पांचवें स्थान पर बिहार पुलिस, सोशल मीडिया पर12 लाख से ज्यादा हुए फॉलोअर्स

फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस के कुल 12 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। बिहार पुलिस कुल फॉलोअर्स की संख्या में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हो गई है। बिहार पुलिस की इसी सफलता को देखते हुए राजस्थान पुलिस की टीम शनिवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंची।

Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में 21,391 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, कैसे होगी परीक्षा ? कितनी लगानी होगी दौड़? - Bihar police constable recruitment 2023 exam pattern ...

कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की

टीम ने सोशल मीडिया सेंटर का जायजा लिया और बिहार पुलिस द्वारा उपयोग किए जा रहे नवीनतम सॉफ्टवेयर और इंटरनेट मीडिया प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस को बताया कि नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के तहत विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायत एवं सुझावों पर दो घंटे से भी कम के समय में उचित जवाब देकर उनका समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा दुष्प्रचार व भ्रामक खबरों का बिहार पुलिस द्वारा तत्क्षण खंडन कर घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा की जा रही है।

फेसबुक पर तीसरा, एक्स पर सातवां स्थान

देशभर के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार पुलिस फेसबुक पर 6 लाख 66 हजार फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है। इस रैकिंग में प्रथम स्थान पर केरल पुलिस, जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक पुलिस है। इसी तरह बिहार पुलिस एक्स और इंस्टाग्राम की रैकिंग में क्रमशः 4 लाख 63 हजार एवं एक लाख 30 हजार फालोअर्स के साथ सातवें स्थान पर है।एक्स रैंकिंग में उत्तरप्रदेश पुलिस पहले जबकि इंस्टाग्राम की रैकिंग में केरल पुलिस प्रथम स्थान पर है।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading