विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में सीएम नीतीश, संजय झा और विजय चौधरी के साथ बख्तियारपुर हुए रवाना

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं, ऐसे में सरकार चुनाव से पहले उन सभी विकास कार्यों को पूरा कर लेना चाहती है जो अभी पूरे नहीं हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि जो भी बचे हुए काम हैं उन्हें चुनाव से पहले पूरा कर लेना है।

इसी बीच सीएम नीतीश खुद एक्शन में आ गए हैं और विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बख्तियारपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और काम में तेजी लाने का निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले बख्तियारपुर प्रखंड के घंसूरपुर स्थित गंगा चैनल के प्रस्तावित लिंक का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वह बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर सीढ़ी घाट के पास निर्माणाधीन गंगा घाट और पाथवे का निरीक्षण करेंगे।

यहां से सीएम गणेश हाई स्कूल बख्तियारपुर के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर शिवराज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार की सभी बड़े अधिकारी के साथ-साथ रेलवे के भी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले सभी विकास कार्यों को पूरा कराना चाहते हैं।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.