मुजफ्फरपुर: धांसू खूबियों वाला टोयोटा हाईलक्स का हुआ ऑफरूट ट्रायल टेस्टिंग

मुजफ्फरपुर हाजीपुर रोड स्थित सकरी चौक के पास सकरी मैदान में मेटल अरेना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां आज हाईलक्स का ऑफरूट ट्रायल टेस्टिंग किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ़ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर तबरेज हैदर और जीएमसी मार्केटिंग मैनेजर सत्य प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।

जहां लोगों को टेस्ट ड्राइव भी कराया गया, साथ ही उन्होंने रोड्परूफ गाड़ी की टेस्टिंग का भी भरूप आनंद उठाया। आपको बता दें कि यहां ग्राहकों के लिए फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है।

हिलक्स एक एडवेंचरस गाड़ी है। जिसे ग्राहक ऑफ-रोडिंग एडवेंचर ड्राइव के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां तक की लोगों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि टोयोटा हाईलक्स  को खास कर भारतीय सड़कों और परिस्थितियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

इसके लुक और डिजाइन कमाल के हैं। इसके एक्सटीरियर में क्रोम ऐसेन्ट्स के साथ एलईडी हेडलैम्प, मोटे क्रोम सराउंड के साथ बोल्ड पियानो ब्लैक ट्रैपेज़ॉइडल ग्रिल, हेडलैम्प्स में एलईडी डीआरएल और टर्न इंडिकेटर, एलईडी रीयर कांबिनेशन लैंप, क्रोम एक्सेंट के साथ फ्रंट और रीयर एलईडी फॉग लैंप जैसी कई चीजें गाडी को काफी आकर्षित लुक दे रही है।

यात्रियों की बेहतर सुरक्षा के 7 SRS एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, आपातकालीन ब्रेक सिग्नल, शिफ्ट लॉक सिस्टम, ऑडियो में डिस्प्ले के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading