शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने को लेकर दोबारा आगाह किया है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों से कहा है कि विभागीय आदेश नहीं मानने वाले शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी। जुलाई का वेतन भुगतान नहीं होगा। विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बनाने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट सभी जिलों से मांगी है। निर्देश के अनुसार, उन्हीं शिक्षकों के वेतन भुगतान की अनुशंसा की जाएगी, जिनकी ऑनलाइन उपस्थिति ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज होगी।
ऑनलाइन उपस्थिति की हो रही मॉनीटरिंग
शिक्षा विभाग के मुताबिक, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की जिला स्तर पर मॉनीटरिंग हो रही है। विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सभी शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति का रिकार्ड अपलोड होना चाहिए। बता दें कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को सुनिश्चित कराने के लिए सभी

जिलों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है जिनमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रोग्रामर, तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शामिल हैं। जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान की अनुशंसा की जाएगी।



