कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर: भागलपुर को इसके लिए मिलेंगे 87 करोड़, जानें

पटनाः बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडे पर मुहर लगायी गयी है. शुक्रवार को सीएम ने कैबिनेट के मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें कई अहम फैसले लिए गए. इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कार्यालय हेतु आवंटित आवासीय भवन के नवीकरण की बाध्यता समाप्त करने हेतु संशोधित नीति की स्वीकृति दी गयी है. बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति भी दी गयी है.

Amid reports of Nitish Kumar becoming CM with BJP backing, JD(U) claims it  is 'firmly with INDIA' - The Week

भागलपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर फैसला

शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में विक्रमशिला विश्वविद्यालय ऐतिहासिक स्थल के समीप केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए 87 करोड़ 99 लाख 81355 रुपए की स्वीकृति मिल गयी है. जल जीवन हरियाली अभियान के तहत औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम शहरों के लिए सोन नदी से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1347 करोड़ 32 लख रुपए की स्वीकृति मिली है. मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यकीय विकास योजना के लिए 45 करोड़ 66 लाख 71000 की स्वीकृति मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.