मुजफ्फरपुर : भीषण गर्मी को देखते हुए आज शहर के क्लब रोड स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास सहयोग सुपरस्टार के सदस्यों द्वारा सभी राहगीरों व जरूरतमंदों को शिकंजी पिलाई गई। बता दें कि यह संगठन पिछले दो महीनों से ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।

जहां इस संगठन के संस्थापक शुभम ने बताया कि उनकी टीम द्वारा समय-समय पर ऐसे ही राहगीरों और जरूरतमंदों के निस्वार्थ रूप से मदद करता आ रहा है।ऐसा करके उन्हें बहुत ख़ुशी मिलती है। इस संगठन के अंर्तगत 50 से अधिक युवा-युवती निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं।

साथ ही उन्होंने लोगो से भी यह अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस मुहीम से जुड़े और लोगों की सेवा करें, सहायता करें। इस मौके पर संस्थापक शुभम, एडमिन सत्यम, लीडर रॉकी, सत्यम, सहयोग परिवार ने भी बहुत साथ दिया। मोहित, सौरव, ज्योति, प्रिया, कशिश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें।






