मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड स्थित खैरा गांव निवासी चूल्हाई महतो के घर से दर्जनों सांप निकाला गया। बता दें कि मामले की सूचना गृहस्वामी ने सबसे पहले स्थानीय समाजसेवी जनसूराज कार्यकर्ता किशोर कुणाल को दी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे किशोर कुणाल ने इसकी सूचना बीडीओ सरैया, प्रभारी सीओ तथा आपदा एडीएम को दी।

जिसके बाद पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम चूल्हाई महतो के घर पहुंची। रेस्क्यू टीम द्वारा 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कमरे की खुदाई की गई। जहां घर से 16 कोबरा सांप के बच्चे तथा 32 अंडे बरामद किये गए है।






