बीजेपी विधायक की मांग: यूपी की तर्ज पर बिहार में भी कांवड़ रूट पर लिखे जाए दुकानदारों के नाम

उत्तर प्रदेश में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश को लेकर उपजे विवाद की गूंज अब बिहार में भी होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अब यूपी की तर्ज पर बिहार में भी इस तरह का फैसला लागू करने की मांग करने लगे हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि नाम लिखा होने पर यात्री अपनी इच्छा अनुसार दुकान पर जाएंगे, इससे झगड़ा खत्म हो जाएगा।

Muslim Youth ने कावड़िया महिलाओं संग की छेड़खानी, किया धारदार हथियार से हमला

मधुबनी जिले के बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल बीजेपी के कट्टर हिंदुवादी नेता माने जाते हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कांवड़ यात्रा रूट पर नाम लिखने को लेकर हो रहे विवाद पर भी उन्होंने बयान देकर सूबे की सियासत को गर्मा दिया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि चाहे यूपी हो या बिहार कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानों पर मालिकों के नाम लिखा जाना चाहिए। इससे बाद में जो विवाद होते हैं उससे छुटकारा मिल जाएगा। दुकान पर नाम लिखा होने से कांवड़ यात्रियों को पता चल जाएगा कि इसका मालिक कौन है। इससे कोई झंझट नहीं होगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा पिछले दिनों आदेश जारी कर कांवड़ यात्रा रूट पर दुकानदारों का नाम लिखना अनिवार्य कर दिया। यह मुद्दा देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष ने यूपी की बीजेपी सरकार पर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करने का आरोप लगाया है। क्योंकि, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं। वहीं, जेडीयू, आरएलडी जैसे बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी यूपी सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading