पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रबंधक ने मुजफ्फरपुर मंडल का किया आधिकारिक भ्रमण

मुजफ्फरपुर: सुधांशु शेखर दास, अंचल प्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा आज मुजफ्फरपुर मंडल का अधिकारिक भ्रमण किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल प्रमुख  कुंदन कुमार श्रीवास्तव एवं मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें। अपने आधिकारिक दौरे में उन्होंने मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर सहित अधीनस्थ शाखाओं की व्यावसायिक समीक्षा की।

जहां उन्होंने बैंक के विभिन्न मानदंडों पर मंडल कार्यालय के कारोबार की समीक्षा करते हुए स्थायी जमा एवं क्रेडिट पोर्टफोलियो विशेषकर रिटेल, एमएसएमई एवं कृषि को बढ़ाने तथा बैंक के दिशानिर्देशों के तहत एनपीए को घटाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे डिजिटल प्रोडक्ट सर्वाधिक उन्नत एवं सहज इंटरफ़ेस उपलब्ध कराता है। उन्होंने तृतीय पक्ष उत्पाद के बारे में भी चर्चा की।

समीक्षा बैठक के पश्चात उन्होंने मंडल के कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले विशिष्ट ग्राहकों से भी मुलाकात की एवं उनके कारोबारी स्थिति पर चर्चा करते हुए बैंक द्वारा सभी प्रकार के सहयोग हेतु आश्वस्त किया एवं कहा कि बिहार में नए उद्योग की स्थापना एवं विस्तार में पंजाब नेशनल बैंक अपनी अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। उन्होंने कारोबारियों से यह भी कहा कि उनके कारोबार में वृद्धि ही बैंक की सकारात्मक प्रगति है।

उनके उद्बोधन के मुख्य केंद्र बिंदु उत्तम ग्राहक सेवा, लघु एवं माध्यम उद्योग के विकास में हमारी भूमिका, कृषि ऋण- मुख्यतः कृषि अवसंरचना ऋणों की स्वीकृति, डिजिटल प्रोडक्ट को अधिकाधिक अपनाने तथा सतत एवं समावेशी विकास पर केन्द्रित रहा।

पंजाब नैशनल बैंक के 130 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास एवं वर्तमान को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ ग्राहक सेवा एवं ग्राहक की जरूरत के अनुसार उन्हें बैंक उत्पाद प्रदान करना ही हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading