सीएम नीतीश के बेटे निशांत का जवाब, ‘राजनीति… ना बाबा ना…’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के बिहार की राजनीति में एंट्री के कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं. अक्सर निशांत भी राजनेताओं वाले पोशाक सफेद कुर्ता पजामा में नजर आ जाते हैं. ऐसा ही शुक्रवार को देखने को मिला, जब निशांत कुमार बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करते नजर आए.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांतराजनीति में एंट्री पर क्या बोले निशांत

इससे पहले उन्होंने श्री कृष्णा नगर में वृक्षारोपण किया और इसकी भी तस्वीर सामने आई है. बताया जाता है कि निशांत को पर्यावरण से काफी लगाव है. बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से खरीदारी के बाद जब निकलने के क्रम में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार से मीडिया ने राजनीति में एंट्री का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं अध्यात्म की राह पर चल रहा हूं.

 

राजनीति से दूरी रखते हैं निशांत

निशांत जब स्पीकर खरीदने निकले थे तो सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी भी उनके साथ मौजूद थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं. कभी कभार पर्व त्योहार के मौके पर, कभी अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में नजर आते हैं. निशांत शांत स्वभाव के युवक हैं और पूर्व में कई बार कह चुके हैं राजनीति में उनकी रुचि नहीं है.

 

नीतीश ने बेटे को राजनीति में नहीं किया प्रमोट

ऐसे में साल में कभी कभार ही निशांत मीडिया में नजर आते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवाद और सामाजिक न्याय की राजनीति करते हैं उसमें परिवारवाद की जगह नहीं बनती है. नीतीश कुमार ने भी आज तक अपने बेटे निशांत को राजनीति में कभी प्रमोट नहीं किया है. लेकिन इससे इतर हाल के दिनों में यह बात बार-बार उठ रही है कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश की राजनीतिक विरासत को संभाल सकते हैं.

नीतीश कुमार का परिवार

बिहार के 8 बार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश का परिवार बहुत छोटा है. उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखते हैं. राजनीति में भी सक्रियता नहीं है. लालू परिवार से इतर नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार (48 वर्षीय) कभी विवादों में नहीं आए. निशांत राजनीति में भी एक्टिव नहीं हैं. निशांत भी नीतीश कुमार की तरह ही इंजीनियर हैं और बीआईटी मेसरा से ग्रेजुएट हैं.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.