मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित शुभ आमंत्रण विवाह भवन (राधिका पैलेस प्रांगन ) मे महाकाल सेवा दल द्वारा दूसरी सोमवारी पर निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, महापौर निर्मला साहू ,उप महापौर डॉ मोनालिसा, गोपाल फलक, बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधानपुजारी विनय पाठक, वार्ड 30 पार्षद सुरभि सीखा, संजय पंकज, महंत अभिषेक पाठक सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

इस शिविर में कावंरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी, नींबू पानी, नींबू चाय, भोजन, सत्तू, फल, पेयजल एवं प्रसाद रूपी भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही संध्या में भक्तों के लिए भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाकाल की झांकी (अनिल महाकाल ग्रुप) द्वारा दिखाया गया। इस दौरान शिविर के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सफाई मित्रों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर अध्यक्ष आकाशचौधरी, संस्थापक नथुनी महतो, मुख्य सचिव अजीत पटेल, प्रकाश चौहान , , कुणाल श्रीवास्तव, कुणाल पटेल,रामजी महतो,डॉ सतीश कु0 साथी, डॉ विजयेश कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ नवीन कुमार, संतोष साहेब,उज्ज्वल सहनी,अमरनाथ चौधरी, राकेश जायसवाल,

संजय जायसवाल, महेश सराफ, देव मिश्रा, अमित मेहता,अंकित राज,अमित चौहान, शिवम गुप्ता , सुधीर सिंह , सागर कुमार ,कृष्णा सराफ, नेहाल चौधरी, रत्न , शिवम सिंह, अजीत सिंह, गोपाल कुमार,आशीष, सुधीर, रमेश, रौशन,ऋषभ, ओम प्रकाश,सुमित, हर्ष, सन्नी,प्रिंस, दीपक, सह महिला टीम अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी टीम सहित संगठन के सैकड़ों पुरूष एवं महिला सदस्य उपस्थित रहें। मंत्र का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक रमेश रत्नाकर ने किया।









