दरभंगा में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो भाग में बंट गई। चलती ट्रेन की एक बोगी और इंजन आगे निकल गया जबकि ट्रेन की अन्य बोगी पीछे छूट गई। इंजन और एक बोगी करीब 100 मीटर तक आगे चले गए। इसके बाद लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई। इसके बाद हड़कंप मच गया। ट्रेन के अंदर बैठे यात्री बाहर निकल गए। लोको पायलट और गार्ड ने फौरन रेलवे की टीम को सूचना दिया। इसके बाद रेलवे की टीम अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि दरभंगा से नई दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कर्पूरी ग्राम पूसा स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ है। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।







