बिहार में बारिश पर लेटेस्ट अपडेट, इन 25 जिलों के लिए अलर्ट जारी….

पटनाः बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे के अंतराल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 30 जुलाई यानी आज बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने पूर्वानुमान में कहा कि अगले दो दिन बिहार के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है.

Bihar Weather: पटना सहित बिहार के इन इलाकों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट,  जानिए 7 दिन के मौसम का हाल - weather forecast imd issued rainfall and  thundershowers alert in patna madhepura saharsa jamui and other places of  bihar weather update mausam ralbs ...बिहार में मानसून कमजोर

बता दें कि पिछले एक माह से मानसून के कमजोर होने से बिहार में बारिश में कमी आयी है. इससे खेती पर बुरा असर पड़ रहा है. सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. तापमान बढ़ने के कारण दिन और रात दोनों वक्त उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश को लेकर और इंतजार करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी पटना समेत 25 जिलों में गरज, वज्रपात और बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. हालांकि दौरान गर्मी का भी अहसास होता रहेगा. इस दौरान मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है.

30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से 30 जुलाई से अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. 30 जुलाई को राज्य में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अथकितम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सिसय रहने का अनुमान है. इसके साथ 31 जुलाई से लेकर 3 अगस्त राज में राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में बारिश औवर बज्रपात की संभावना है.

कैसा रहेगा आगे का समय

31 जुलाई को राज्य का अधिकतम 36 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा. 01 अगस्त को 36,29, दो अगस्त को 35, 28, तीन अगस्त को 34,27 डिग्री तापमान दर्ज किया जाएगा. इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading