बिहार सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा: 1.60 लाख पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं को 50% आरक्षण

राज्य में तीसरे चरण के तहत 1.60 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। प्रारंभिक विद्यालयों में पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में महिलाओं की नियुक्ति होगी। महिलाओं की नियुक्ति बैकलॉग पदों पर होगी।

Bihar teacher recruitment : divyang candidates application process begins 1 25 lakh bihar shikshak bharti updates - बिहार शिक्षक भर्ती : जमा होने लगे छूटे दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन, 25 जून ...

इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में रोस्टर संशोधन कराया जा रहा है। 1.60 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। पहली से पांचवीं एवं छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है।

पहली से पांचवीं कक्षा में बैकलॉग पदों पर भी महिलाओं की नियुक्ति की तैयारी

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया दिसंबर से पहले आरंभ होगी। इस बार प्रारंभिक विद्यालयों में पुरुषों की तुलना में ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति होगी। महिला शिक्षकों की नियुक्ति बैकलॉग पदों पर भी होगी।

महिलाओं को सीधे 50 प्रतिशत आरक्षण

उन्होंने बताया कि ये बैकलॉग पहली से पांचवीं कक्षा में सर्वाधिक है। राज्य में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति में महिलाओं को सीधे 50 प्रतिशत आरक्षण है। इसके पहले चरण में पहली से पांचवीं एवं दूसरे चरण में छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। तीसरे चरण में पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता देते हुए बैकलाग संशोधन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

इस संशोधन के तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप नियमानुसार बैकलॉग की गणना करते हुए रोस्टर क्लियरेंस के निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया है। उसके आधार पर हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी में रिपोर्ट देने को कहा गया है बता दें कि आरक्षित 50 प्रतिशत पदों के अलावा यदि 10 प्रतिशत महिलाएं भी मेरिट में आईं और 10 प्रतिशत पद भी बैकलाग में मिले तो तीसरे चरण में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा में शिक्षकों के पदों पर होने वाली नियुक्ति में 70 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading