दरभंगा एम्स को लेकर नीतीश सरकार ने केंद्र को ट्रांसफर की 150 एकड़ जमीन

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इनकी बिक्री की निगरानी जांच में अब और तेजी आएगी। सोमवार को एक समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नव चयनित 52 ड्रग इंस्पेक्टर और 10 डेंटिस्ट को नियुक्ति पत्र दिया।

Nitish Kumar: All players huddle in Bihar as CM Nitish Kumar readies to  switch sides - The Economic Times

इसके साथ ही समारोह में दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए सरकार ने 150.31 एकड़ जमीन का हस्तांतरण भी केंद्र सरकार को सौंपा।

‘ईमानदारी से करें काम’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कि राज्य में औषधि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सरकार उम्मीद करती है कि वे ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।

‘770 डेंटिस्ट की होगी नियुक्ति’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब औषधि निरीक्षकों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि राज्य सरकार और 770 दांत चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। सरकार का मकसद है कि जनता का बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले इसके लिए हर संभव कार्य किये जा रहे हैं।

दरभंगा एम्स पर आया लेटेस्ट अपडेट

मंत्री पांडेय ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण की दिशा में आज एक और कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 150.13 एकड़ जमीन भारत सरकार को हस्तांतरित कर दी। उम्मीद है कि एम्स दरभंगा का निर्माण कार्य अब तेजी से संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव संजय सिंह, स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के कार्यपालक शशांक शेखर सिंह बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत समस्या निगम के एचडी धर्मेंद्र कुमार के साथ ही दूसरे अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading