पीएम मोदी के मुहीम ‘हर घर तिरंगा’ का दिखा असर, बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एलान के बाद हर घर तिरंगा का असर पूरे जिले में दिखा। जहां  लोगों ने अपने घरों पर तिरंगे को लगाकर देशभक्ति का सन्देश दिया।

वहीं शहर के प्रिसटीन चिल्ड्रन हाई स्कूल में हर घर तिरंगा को लेकर चित्रकला, रंगोली जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली। 

इस दौरान वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा स्कूल परिसर गुंजायमान रहा। इसके साथ ही संध्या में गोबरसही स्थिति एक निजी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  

जहां नीतू कुमारी वैष्णवी एवं शहर के जाने-माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। वही उषा किरण ने बताया कि आज राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्हें याद करते हुए शत-शत नमन। साथ ही उन्होंने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading