मुजफ्फरपुर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के बंदियों को राखी नहीं बांध पाईं बहनें

मुजफ्फरपुर : भाई बहन का अटूट प्रेम और उसने का त्यौहार रक्षाबंधन सोमवार को उत्साह पूर्ण वातावरण मनाया गया जिसमें बहनों ने अपने भाई के  कलाई पर राखी बांधकर सुख समृद्धि की कामना की तो भाइयों ने अपनी बहनों को आज जीवन रक्षक का वचन दिया। 

वहीं शाहिद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के बंधियों की कलाई पर इस बार बहनों ने खुद से राखी नहीं बांधी। जहां एक बहन ने रोती हुई आंखों से बताया कि वह सुबह से भाई को राखी बांधने के लिए खड़ी हैं। लेकिन  अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस दौरान कई बहनें आंखों में आंसू लिए घर वापस लौट गई। 

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से कैदियो की बहनों को अंदर एंट्री नहीं दिया गया लेकिन राखी बंधिया तक पहुंचे उसकी व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.