बिहार के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा हाल

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट तो कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के पांच जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों के दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

3-4 दिनों में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, अगले तीन से चार दिनों बिहार में सक्रिय होने के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा के आसार है।

सोमवार को बिहार शरीफ में सर्वाधिक बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई। नालंदा के बिहार शरीफ में 71.6 मिमी, पटना के नौबतपुर में 50.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 38.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

नवादा के रोह में 61.6मिमी, शेखपुरा में 50.5 मिमी, पटना के धनरूआ में 50.2 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 38.4 मिमी, नवादा में 35.2 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 32.8 मिमी, नवादा के हिसुआ में 32.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 30.2 मिमी , पटना के पंडारक में 26.2 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 25.2 मिमी, नालंदा के इस्लामपुर में 24.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading