2022 बैच की ये आईएस अफसर बनी मुजफ्फरपुर की नई एसडीएम

कल बिहार में 10 IAS ऑफिसर को पोस्टिंग मिली है. इस कड़ी में 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रेया श्री एसडीएम पश्चिमी बनाई गई हैं. वह जल्द ही मुजफ्फरपुर के पश्चिमी अनुमंडल में योगदान देंगी.

श्रेया श्री को सिविल सर्विस की परीक्षा में पूरे देशभर में 71वां रैंक हासिल हुआ था. श्रेया बिहार के वैशाली जिला के सुल्तानपुर पंचायत के मंगूरही गांव की रहने वाली हैं. श्रेया अपने जिला की पहली महिला IAS ऑफिसर हैं.

श्रेया ने वैशाली जिले के सिंगरौली के सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की. फिर सीधे देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन और प्रोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की सिविल सेवा की कोशिश की. फिर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में पीटी नहीं निकला और दूसरे प्रयास में सीधे आईएएस बन गई.

आईआईटी कानपुर से पढ़ाई करने के बाद श्रेया को सीधे विदेश से नौकरी करने का ऑफर मिला. लेकिन यूपीएससी सिविल सेवा में आने का कैसे विचार हुआ, इस सवाल पर श्रेयाश्री बताती हैं कि उनके पापा दिनेश चौधरी पहले भारतीय वायु सेना में नौकरी करते थे.

वहां 20 वर्ष की नौकरी के बाद रिटायर हुए और फिर तत्कालीन इलाहाबाद बैंक, अब इंडियन बैंक में क्लर्क कैशियर की नौकरी कर रहे हैं. पिता की एयर फोर्स की नौकरी के दौरान ही श्रेया को देश सेवा की प्रेरणा मिली.

श्रेया अब मुजफ्फरपुर के पश्चिमी एसडीएम का कार्यभार संभालेंगी. श्रेया अपने काम के प्रति जागरूक रहने वाली आईएएस अधिकारी हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.