गंगा नदी ने फिर से बढ़ाई लोगों की चिंता, दियारा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

जिले में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़कर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा हुआ है. केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर 58.90 मीटर पर पहुंचा है. वहीं, नदी में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बताया जा रहा है.

गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के साथ ही घटने लगा था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी. वहीं गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी जिले के दियारा क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ती है. हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं.

बक्सर SDO द्वारा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की सूचना मिलने पर जिले के गोला घाट पर पहुंच निरीक्षण किया गया और गंगा नदी में नौका बिहार और लोगों को स्नान करने में सावधानी बरतने को लेकर कहा गया है, क्योंकि नदी का जलस्तर कुछ दिन पहले घटने से घाट की सीढ़ियों पर गाद जम गया है, जिससे पैर फिसलने की संभावना है.

8 अगस्त से बढ़ रहा नदी का जलस्तर
बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर 8 अगस्त को तेजी से बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु को पार कर गया था. 8 अगस्त को नदी का जलस्तर 59.33 के पास पहुंच गया था. वहीं 9 अगस्त को जलस्तर बढ़ते हुए खतरे 59.49 पर पहुंचकर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था, जिसके कारण बक्सर के दर्जनों घाट का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया था.

लोगों की फिर से बढ़ गई चिंता
प्रसिद्ध रामरेखा घाट की सभी सीढ़ियां जल में समा गई. नदी का पानी विवाह मंडप में प्रवेश कर गया था. हालांकि 10 अगस्त को नदी का जलस्तर 59.49 पर स्थिर होने के बाद 11 अगस्त से घटना शुरू हो गया, जो 16 अगस्त तक घटते हुए 57.94 के पास जा पहुंचा.

इसी बीच नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एक बार फिर से तटवर्तीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीर देखी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.