मुजफ्फरपुर : स्नातकोत्तर इतिहास विभाग लंगट सिंह कॉलेज एवं इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वावधान में “बाबासाहब आप्टे:व्यक्तित्व एवं कृतित्व” विषयक एक बौद्धिक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस बौद्धिक परिचर्चा की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) दिनेशचंद्र राय ने की ।

मुख्य वक्ता इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत कुमार रहे। जहां उन्होंने बाबा साहब आप्टे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, उनका इतिहास अध्ययन एवं स्वत्व बोध के साथ ही इतिहास के पुनःलेखन पर विशेष प्रकाश डाला।

विषय प्रवेश में इतिहास विभाग की विभागअध्यक्ष प्रोफेसर पुष्पा ने बाबा साहब आप्टे के सरल जीवन चारित्र के साथ उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत बात रखी। प्रोफेसर जयकांत सिंह एवं डॉ राजेश्वर ने भी अपनी बात संक्षिप्त और सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) ओम प्रकाश राय ने छात्रों को इतिहास-बोध एवं देश-प्रेम की ओर बढ़ने का आवाह्न किया।

मंच संचालन डॉक्टर राजीव कुमार एवं इतिहास योजना गीत का प्रस्तुतीकरण कु. पूजा भारती ने किया। प्रारम्भ में मंगलाचरण डॉ. मनीष झा और अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष कुमार अनल द्वारा किया किया।

इस शुभ अवसर पर विभिन्न संकाय के विभागध्यक्ष, आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य और अनेकों छात्र-छात्राओं का आचार्य जे.बी.कृपलानी सभागार में समागम रहा।समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
