मुजफ्फरपुर के नरियार पानापुर स्थित श्री राम जानकी बढ़ी मठ के प्रांगण में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जहां राधा-कृष्ण का फूलों से महाश्रृंगार कर भोग लगाया गया।

मठ के महंत प्रेम शंकर दास ने साज-बाज के साथ महाआरती एवं पूजन की। जिसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण के परिधान में एक से बढ़कर एक झांकियों प्रस्तुत की।


वहीं शाम में वीणा वादनी म्यूजिकल ग्रुप के अखिलेश शर्मा ने अपने मधुर स्वर से भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

इसके साथ ही महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर महंत अविनाश कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
