बिहार मौसम अपडेट, पटना सहित इन जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार की राजधानी पटना समेत 19 जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ हल्की वर्षा के साथ वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी है।

वहीं, छह जिलों के सारण, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर व बांका जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकांश जिलों होगी बारिश

तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना है।

कैसा रहा बीते 24 घंटे का तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी भागों के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। जमुई के खैरा में सर्वाधिक वर्षा 72.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, मंगलवार को पटना में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य बना रहा।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

नालंदा के सिलाव में 71.2 मिमी, जमुई के सोनू में 68.8 मिमी, नवादा के हिसुआ में 61.2 मिमी, जमुई के चकाई में 60.4 मिमी , नवादा के रजौली में 57. 2 मिमी, जमुई के गरही में 56.0 मिमी, गया के टेकारी में 47.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, नवादा के अकबरपुर में 46.6 मिमी, अरवल के कुर्था में 46.4 मिमी, नवादा में 46.0 मिमी, गया के बाराचट्टी में 42.2 मिमी, गया के इमामगंज में 42.2 मिमी, नवादा के नरहट में 41.6 मिमी, गया के शेरघाटी में 39.8 मिमी, गया के बेलागंज में 38.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा, जमुई के सिकंदरा में 38.4 मिमी, गया के डोभी में 36.2 मिमी, भोजपुर के तरारी में 34.4 मिमी, गया के डुमरिया में 34.2 मिमी, गया के मानपुर में 30.2 मिमी, शेखपुरा के अरियारी में 29.4 मिमी, नवादा के गोविंदपुर में 28.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading