बिहार की कुछ ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया गया है। संघमित्रा एवं दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम रेलवे में ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया था।

इस कारण रेलवे ने यह फैसला लिया। रेलवे की ओर से कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम रेलवे के रायनपाडु स्टेशन पर पानी के तेज बहाव तथा विजयवाड़ा-निडदवोलु रेलखंड पर रेल ट्रैक में ब्रीच आ जाने के कारण चार ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया
- दो सितंबर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एसएमभीटी बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस
- दो सितंबर को एसएमभीटी, बेंगलुरु से खुलने वाली गाड़ी सं. 12295 एसएमभीटी-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस
- दो सितंबर को बेंगलुरु से खुलने वाली गाड़ी सं. 06509 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल
- दो सितंबर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 06510 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल

बारिश के कारण हुआ था ऐसा
रविवार सुबह से तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। कई जगह रेलवे ट्रैक धंस गए हैं। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है तो कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

बतया जा रहा है कि कच्छ के तट पाकिस्तान के निकटवर्ती इलाकों और उत्तर पूर्व अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान असना में बदल गया है। यह चक्रवात तेलंगाना की ओर बढ़ गया है। रविवार को यहां भारी बारिश हुई। इसके चलते केसामुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया। रेलवे ट्रैक कई जगह से धंस गया। इसकी जानकारी मिलने पर विजयवाड़ा से वारंगल, वारंगल से विजयवाड़ा और दिल्ली से विजयवाड़ा जाने वालीं सभी ट्रेनों को रोक दिया गया।