केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। पटना, गया के दौरे के बाद वह आज दरभंगा में एम्स की जमीन का जायजा लेने पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के आगमन होते ही ढोल-नगाड़े के साथ समर्थक पहुंच गए, वहीं, जेपी नड्डा भी समर्थकों का अभिवादन करते दिखे।



