मुजफ्फरपुर : गणेश पूजा पंडाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मुजफ्फरपुर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न जगहों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। जहां शहर वासियों ने सिद्धिविनायक और सौभाग्य के देवता श्री गणेश जी का स्वागत बड़े ही धूमधाम से  किया। वहीं कांटी के दामोदरपुर पोखर में दामोदरपुर नवयुवक गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल लगाकर बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई है। 

कमेटी के सदस्यों ने बताया विगत 7 वर्षों से केदार महतो के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पूरी व्यवस्था की जाती है।

साथ ही इन दस दिनों मे भक्तों के लिए प्रतिदिन प्रसाद एवं गणेश आरती का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के सदस्य पंकज ने बताया की आने वाले नवरात्र में भी शहर वासियों के लिए पूजा कमेटी द्वारा निशुल्क डांडिया का प्रबंध किया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading