शिवहर में शराब कारोबारी के पिता को किया गया गिरफ़्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना से मिली जानकारी पर पिपराही थाना क्षेत्र के मेसोढा में छापामारी 166 बोतल शराब के साथ शराब कारोबारी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग के सहायक ईंसपेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पिपराही थाना क्षेत्र के मेंसौढा गांव में एयरटेल टावर के पास शराब कारोबारी ताराचंद प्रसाद के घर में छापेमारी कर उत्पाद विभाग के टीम ने 166 बोतल शराब बरामद किया । कारोबारी के फरार होने की स्थिति में उत्पाद विभाग की टीम ने कोरोबारी के पिता राम आशीष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया

उत्पाद अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि शराब कारोबारी ताराचंद प्रसाद के घर के पीछे बाथरूम में छिपा कर शराब का बोतल रखा गया था ।जिसे छापेमारी कर बरामद किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया है कि आरएस का 750 एमएल का 8 बोतल आर एस का 360 एमऐल का 10 बोतल, आरएस का 180 एमएल 180 बोतल, 19 पीस बियर, सोफिया 300 एममेल का 94 पीस कुल 166 बोतल शराब के साथ जिले के शराब माफिया तारा चंद साह के पिता है राम आशीष साह को गिरफ्तार किया है।

उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया है कि ताराचंद का साथी राजू साह पिता स्वर्गीय लाल बिहारी साह के यहां से भी तकरीबन 14 लीटर देसी शराब 10 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है लेकिन भागने में सफल रहा है।

166 बोतल शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने शराब कारोबारी के पिता को किया गिरफ्तार उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना से मिली जानकारी पर पिपराही थाना क्षेत्र के मेसोढा में छापामारी 166 बोतल शराब के साथ शराब कारोबारी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग के सहायक ईंसपेक्टर आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पिपराही थाना क्षेत्र के मेंसौढा गांव में एयरटेल टावर के पास शराब कारोबारी ताराचंद प्रसाद के घर में छापेमारी कर उत्पाद विभाग के टीम ने 166 बोतल शराब बरामद किया कारोबारी के फरार होने की स्थिति में उत्पाद विभाग की टीम ने कोरोबारी के पिता राम आशीष प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading