शिवहर–एसपी संतोष कुमार ने कहा है – शिवहर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पांच शराबी तथा तीन फरारी को गिरफ्तार किया । इसके साथ पिपराही पुलिस ने गुप्त सूचना पर 1750 बोतल नेपाली देसी शराब बेलवा से बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया है कि पिपराही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बेलवा नरकटिया से 1750 बोतल नेपाली देसी शराब जो 525 लीटर शराब था जिसको बरामद किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पिपराढी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा बागमती नदी से पश्चिम बेलवा नरकटिया में छापेमारी कर शराब को बरामद किया गया है।जबकि श्यामपुर भटहा पुलिस ने लालगढ़ छावनी से जगत राय पिता स्वर्गीय शिवनंदन राय को तकरीबन डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।वही तरियानी थाना ने मुखिया निवासी जवार मियां पिता को गोनौर मियां को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है, कोई तरियानी थानाध्यक्ष ईसपेकटर गोरख राम के द्वारा नरवारा से पंकज कुमार पिता नागेंद्र महतो अजय महतो पिता दिनेश महत्व राजू ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर सभी नरवारा निवासी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।

पुरनहिया थाना ने न्यायालय के द्वारा निर्गत वारंटी राजेंद्र राम पिता वुधन राम ग्राम खैरा पहाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि शिवहर पुलिस ने शिवहर न्यायालय द्वारा निर्गत और जमानत इयर वारंटी सुरेंद्र राय ग्राम उकनी तथा दिनेश चौधरी ग्राम माली पोखरभिंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।