बक्सर में नवरात्रि के दौरान खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक की मांग, विश्वामित्र सेना ने SDO को सौंपा पत्र

बक्सर: बक्सर में शारदीय नवरात्रि और आगामी हिंदू धार्मिक पर्वों को देखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है. विश्वामित्र सेना, बक्सर की ओर से इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

बक्सर में शारदीय नवरात्रि और आगामी हिंदू धार्मिक पर्वों को देखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है. विश्वामित्र सेना, बक्सर की ओर से इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

संगठन ने कहा कि प्रतिबंध से संबंधित आदेश जारी होने के बाद उसके प्रभावी पालन के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी भी की जानी चाहिए. साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

विश्वामित्र सेना ने नवरात्रि और आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान इस मामले में विशेष निगरानी रखने तथा खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक को प्रभावी तरीके से लागू कराने का भी अनुरोध किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading