बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जिलों में तैयारी शुरू

आगामी विधानसभा से पूर्व मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिन मतदान केन्द्रों पर 1400 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ आयोग के निदेशानुसार नया मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर भवन में स्थित मतदान केन्द्रों को निकटतम सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सभी चलंत मतदान केन्द्रों को भी निकटतम सरकारी भवन में शिफ्ट किया जायेगा। इन सभी मापदंडों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मतदान केन्द्रों की ड्राफ्ट सूची तैयार की गई है।

इस बार 3120 मतदान केंद्र रहने की संभावना

ड्राफ्ट सूची में 3120 मतदानकेन्द्र प्रस्तावित हैं, जिसमें 91 नए मतदानकेंद्र शामिल हैं। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सारण जिला में कुल 3029 मतदानकेन्द्र थे। इस प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सांसद, विधायकगण एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई। सभी सदस्यों के साथ ड्राफ्ट सूची के आधार पर प्रस्तावित नए मतदान केन्द्रों एवं नए भवन में स्थानांतरन हेतु प्रस्तावित मतदान केन्द्रों को विधानसभावार चर्चा की गई।

मतदान केंद्रों से संबंधित दावा आपत्ति 17 सितंबर तक

बताया गया कि मतदान केन्द्रों की ड्राफ्ट सूची के आधार पर 17 सितंबर-2024 तक दावा_आपत्ति सुझाव दिया जा सकता है। सभी प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर स्थलीय जाँच कराकर 25 सितंबर तक इसका निष्पादन किया जाएगा। इसके उपरांत 28 सितंबर को पुनः सभी सांसद, विधायकगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी। बैठक के उपरांत तैयार अंतिम सूची का प्रस्ताव भेजा जायेगा। बैठक में महाराजगंज सांसद, तरैया विधायक, विधायक अमनौर, विधायक मांझी अन्य सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि गण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading