भोजपुर में चीटिंग करने से रोका तो छात्राओं ने वीक्षक से की मा’रपीट

भोजपुर : जरा सोचिए, परीक्षा के दौरान अगर विक्षक चीटिंग करने से रोके तो उसके साथ मारपीट करना कहां तक सही है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भोजपुर से सामने आया है. जहां वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय अंतर्गत महाराजा कॉलेज में छात्राओं का रौद्र रूप देखने को मिला है.

छात्राओं ने वीक्षक को पीटा 

दरअसल, कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी), सेमेस्टर थर्ड की परीक्षार्थियों ने महाराजा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार का विरोध करने पर लात घूसों से वीक्षक की जमकर धुनाई कर दी. इससे वीक्षक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुचि स्नेहा घायल हो गई. उन्हें आंख, पीठ, हाथ, गर्दन पर चोट आई है. हालांकि बाद में शिक्षकों के समझाने-बुझाने के बाद छात्राएं परीक्षा देने के लिए वापस अपने कमरे में गई.

मोबाइल से छात्राएं कर रही थी चिटिंग 

कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर थर्ड, सत्र 2022-24 की परीक्षा सोमवार से शुरू है. परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू थी. कक्षा में उपस्थित बतौर वीक्षक डॉ शुचि स्नेहा ने मोबाइल लेकर कदाचार कर रही छात्राओं को रोका तो छात्राएं वीक्षक के साथ मारपीट करने लगी.

पुलिस से की गई शिकायत 

वहीं इस मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य प्रो. आलोक रंजन ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस से प्राचार्य ने लिखित शिकायत की है. मारपीट करने वाली छात्रा का मोबाइल भी वीक्षक के पास है. जिसे प्राचार्य ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading