पटना के इस घाट पर भगवान राम ने किया था अपने पूर्वजों का तर्पण, जानें

पटना: पटना जिले से सटे पुनपुन नदी घाट की कई पौराणिक कथाएं हैं. गरुड़ पुराण में इसे आदि गंगा कहा जाता है. कहा गया है कि भगवान राम कभी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए इसी पुनपुन नदी घाट पर माता जानकी के साथ आए थे. उन्होंने पहले पिंड का तर्पण यहीं किया था. जिसके बाद गया में जाकर पिंड का पूरा तर्पण किया, जिस वजह से इसे मोक्ष का प्रथम द्वार माना जाता है.

15 दिनों तक होगा पितरों का तर्पण

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में 15 दिनों तक पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है. इस बार 17 सितंबर को पुनपुन पितृपक्ष मेला 2024 की शुरुआत होगी, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. जिसको लेकर प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है.

गया के 52 वेदी पर पिंडदान

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुनपुन घाट पर कभी भगवान राम ने माता जानकी के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पहले पिंड का तर्पण किया था. इसके बाद ही गया के फल्गु नदी तट पर पूरे विधि विधान के साथ तर्पण किया जाता है. प्राचीन काल से पुनपुन नदी घाट पर पिंडदान और तर्पण करने के बाद गया के 52 वेदी पर पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा रही है.

Pind Daan 2024

यहां होती है पितरों को मोक्ष की प्राप्ति

पितृपक्ष में पिंडदान को पूरा तर्पण संपन्न माना जाता है. ऐसे में सरकार ने पुनपुन घाट की ख्याति को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला के रूप में मान्यता प्रदान की है. प्रत्येक साल जिला प्रशासन की ओर से पुनपुन घाट पर पितृपक्ष मेला का आयोजन किया जाता है. पुनपुन पंडा समिति के सचिव रिंकू पांडे ने बताया कि पुनपुन नदी घाट पर तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading