डेंगू की चपेट में बिहार: 24 घंटे में मिले 48 नए मरीज, पटना में सर्वाधिक मामले

पटना: बिहार में इन दिनों डेंगू के मामले बढ़े हुए हैं. बीते 24 घंटे में बिहार में डेंगू के 48 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें अकेले पटना में 36 मामले मिले हैं. पटना के 36 मामले में कंकड़बाग अंचल में सर्वाधिक 14 मरीज और अजीमाबाद अंचल के 10 मामले मिले हैं.

Dengue Symptoms in Hindi | डेंगू बुखार के उपचार व डेंगू बुखार के लक्षण

पटना में 700 से पार मरीज

वहीं इसके अलावा बाकी पूर्व और पाटलिपुत्र आंचल में भी तीन-तीन मरीज मिले हैं. पटना में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 755 हो गई है. प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 45 से अधिक डेंगू मरीज एडमिट है जिनका इलाज चल रहा है.

24 घंटे में प्रदेश में मिले 48 नए मरीज

प्रदेश में अब तक डेंगू के 1774 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं अगर पटना की बात करें तो यहां अब तक 755 डेंगू के मामले मिल हैं. बीते 24 घंटे में प्रदेश में मिले 48 डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट में पांच मामले मधुबनी में मिले हैं और 3 मामले सारण के हैं. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सिवान, पश्चिमी चंपारण जैसे जिले भी डेंगू की चपेट में है.

डेंगू पर क्या कहते हैं डॉक्टर

पटना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मनोज सिन्हा का कहना है कि पटना में अभी के समय वायरल फ्लू के मामले काफी बढ़े हुए हैं. इनमें से जांच में 10-15% मामले में डेंगू निकल रहे हैं.’ हालांकि पटना नगर निगम डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग के दावे कर रहा है, लेकिन लोगों को कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है और इसमें उदासीनता बरती जा रही है.

जागरूकता ही है बचाव

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि डेंगू में जागरूकता ही बचाव है. उन्होंने डेंगू संक्रमित इलाके में लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने की अपील की है. इसके अलावा मच्छरों की काटने से बचने के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट लगाने, आसपास पानी जमा है तो उसमें किरसन अथवा फाइनल और अन्य रसायन का छिड़काव करने की सलाह दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading