इस दिवाली रिलीज होगी साउथ व बॉलीवुड की ये तीन बड़ी फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर करेगी क्लैश

अजय देवगन और करीना कपूर खान स्टारर कॉप एक्शन फिल्म सिंघम अगेन को लेकर बड़ा अपडेट आया है. फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट नहीं बदली है. अजय देवगन की सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर ही रिलीज होगी. अटकलें थीं कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 से क्लेश ना हो इसलिए उन्होंने रोहित शेट्टी से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का अनुरोध किया है. दिग्गज फिल्म समीक्षक अब तरण आदर्श ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है.

पुष्पा 2' से 'भूल भुलैया 3' तक, 2024 में इन फिल्मों के सीक्वल का बॉक्स ऑफिस  पर बजेगा डंका - India TV Hindi

दिवाली पर होगा धमाका

तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, फिल्म सिंघम अगेन आगे नहीं बढ़ रही है, फिल्म दिवाली पर ही रिलीज होगी, सिंघम अगेन पोस्टपोन नहीं हुई है, और ना ही यह किसी नई डेट पर खिसक रही है. यह इस दिवाली पर आ रही है और ऑफिशियल एलान बहुत जल्द होने वाला है, जी हां, सिंघम अगेन और भूल भुलैया दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने जा रही है.

बता दें, सिंघम अगेन का पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल से होना था. दोनों ही फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन दोनों ही इस दिन रिलीज से पैर पीछे खींच लिए. वहीं, 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कब्जा किया कि वह भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई. पुष्पा 2 की बात करें तो यह 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और इस दिन इसका मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म छावा से होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.