घर पर करें ये 3 उपाय: इससे माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न , बरसेगी कृपा

आज शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे धन लाभ होता है। मां लक्ष्मी प्रशन्न होती हैं। कहा जाता है कि शुक्रवार को ऊं शुम शुक्राय नमः’ का जाप करना भी शुभ होता है। आइए जानते हैं माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कौन से उपायों को करना चाहिए। जिसके कारण आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकाल सकें। साथ ही अथाह धन पाने में सफल होंगे। आप शुक्रवार को 3 आसान उपाय कर सकते हैं। इससे आपको बेहद फायदा होगा।

Diwali 2022: कौन हैं मां लक्ष्मी के भाई? जानें इनके बिना क्यों अधूरी होती  है हर पूजा - Diwali 2022 How conch shell or shankh originate which is  called mata laxmi brother tlifdu - AajTak

गंदगी बिल्कुल न रखें

वैसे तो जिंदगी में हर किसी को हमेशा साफ रहना चाहिए। दिल से लेकर शरीर से…घर भी साफ-सफाई के साथ रखें। इससे पॉजिटिविटी बढ़ती है। लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का खास ध्यान रखें। घर में झाडू-पोछा जरूर लगाएं। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहां होता है, जहां सफाई रहती है। जहां घर का माहौल शांत रहता है। हंसी-खुशी रहता है। वहीं, जो जगह गंदगी से भरी रहती है, वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। ऐसे में शुक्रवार को कोई भी सामान इधर-उधर मत रखें। नहा-धोकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।

गाय को आटा में छिनी मिलाकर खिलाएं

शुक्रवार के दिन अगर सफेद पहनते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा होगा। क्योंकि यह दिन सफेद रंग का होता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़ों का या सफेद रंग के पकवानों का दान किया जा सकता है। इसके अलावा इस दिन आप गाय को आटा में चीनी मिलाकर भी दे सकते हैं। इन छोटे-छोटे उपाय को अपनाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

मेन गेट पर जलाएं घी का दीपक

शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा इस दिन आपको मां लक्ष्मी को फल और मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading