बिहार में गरमाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, जगदानंद सिंह बोले- लूट मची है

बिहार में स्मार्ट मीटर का मुद्दा पिछले काफी दिनों से गर्म है। अलग-अलग जगहों पर कई लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। कई लोगों का दावा है कि स्मार्ट मीटर की वजह से उनके घर पर बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।

Tejashwi Yadav | Bihar RJD President Jagdanand Singh Meets Leader of  Opposition Tejashwi Yadav | जगदानंद सिंह ने की तेजस्वी से मुलाकात: राबड़ी  आवास में मिलने पहुंचे RJD के प्रदेश ...

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब,किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है। इसी के साथ जगदानंद सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर से पार्टी इस गंभीर मसले पर आंदोलन शुरू करेगी।

आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में पश्चिमी चंपारण से यह खबर आई थी कि सलहा बरियरवा पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत टीम को गांव वालों ने भगा दिया था। टीम पुराने बिजली मीटर की जगह पर नए स्मार्ट मीटर लगाने गई थी लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने इस मामले में कुच लोगों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था।

23 सितंबर को दरभंगा में छात्र राजद के बैनर तले बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। हालांकि, बिजली कंपनियों के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगा रही एजेंसियां लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश में भी लगी हुई हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading