मुजफ्फरपुर : बिहार में बाढ़ के हालात दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होते जा रहे हैं। ऐसे में मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक में लगातार जलस्तर बढ़ने से अब शहर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बता दें कि बूढ़ी गंडक नदी ने भी अब खतरे के निशान को पार कर दिया है।

तेजी से पानी बढ़ने से नदी किनारे बसे तमाम इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए है। ऐसे में लोगों के बीच अफरातफरी का महौल बन गया है। लोग डरे हुए हैं और पलायन करने की सोच रहे हैं।






