मुजफ्फरपुर : बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर महाधरना का आयोजन किया गया है।


इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में जबरन स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है। इस स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों और आम जनों को लूटा जा रहा। जिसके खिलाफ आज पटना सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया है।


जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनों की भागीदारी है।


