सीएम नीतीश का बड़ा एलान, विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे इतने रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार दोपहर दरभंगा के इंडोर स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया और उपस्थित जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है।

उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजया दशमी से पहले बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजने का निर्देश दिया।

बाढ़ग्रस्त इलाके का दौड़ा करने निकल गए हैं
इंडोर स्टेडियम फूड पैकेजिंग का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री किरतपुर कुशेस्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौड़ा करने निकल गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी बाढ़ पीड़ितों को सात-सात हजार रुपये देने की बात कही है।

यह पैसा दुर्गा पूजा से पहले नौ अक्टूबर तक पीड़ितों को खाता में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। मंत्री सहनी ने बताया कि लगभग 50 हजार पीड़ितों के बीच सात-सात हजार रुपये भेजे जाएंगे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading