भागलपुर : नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा सह जाँच शिवर में कई रोगियो ने लिया भाग, विशेष डाक्टरों ने की जाँच।

भागलपुर ( अफरोज अंसारी ) : भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखण्ड ईशिपुर बाराहाट के संत जानकी दास सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में निः शुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे दो हजार रोगियों ने पंजीयन कराया तथा उन सभी की जाँच और दवा उपलब्ध कराया गया यहाँ तक की रोगियों को भोजन एवं रहने की उत्तम व्यवस्था की गयी थी ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डी. एम .जिला पदाधिकारी प्रनव कुमार थें ।

इस कार्य की उदघाटन जिला पदाधिकारी प्रनव कुमार , डी .एस .पी दिलनवाज अहमद , एस .डी .ओ , विकास पदाधिकारी , इस कार्य के संचालक रतन सन्थलीया और श्याम भक्त मंडल के कार्यकर्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्म का आयोजन किया गया । इस शिविर में जाँच ही नहीं बल्कि आपातकाल में कैसे बचा जा सके और दूसरे को जान जाने से श्वास , हिरदय गति रुक जाने से दुबारा कैसे लाया जा सकता इस की जानकारी डॉ .अजय कुमार ने दी ।

शिविर में यह भी जानकारी दी गयी की अगला कार्यक्रम जिला के घोघा में किया जाऐगा । जिला पदाधिकारी और डाँ.साहब ने रोगीयो को यह भी सलाह दी की जो लोग भागलपुर में आने की चाहते है , वह आ कर निः शुल्क जाँच करा सकते हैं , इस कार्यकर्म में व्यवस्थापक व अध्यक्षता के रूप में रतन सण्थालीय , डाँ संजय सिंह , प्रकाश गुप्ता , शंभू चनानि , प्रवीण सन्थालिया और श्याम भक्त मंडल के कार्य – कर्ता और स्काउट और गाईड के प्रशिक्षण कर्ता मुकेश आजाद और स्काउट गाईड के छात्र – छात्राऐं और ईशिपुर थाना अध्यक्ष जितेन्द्र पाल ने इस कार्यकर्म में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाया ।

शिविर में रोगियों को काफी लाभ मिले जिसके लिए इस शिविर में सभी प्रकार के आधुनिक यंत्र के द्वारा जांच किया गया । मैं आपको बता दु की शिविर पहली मरतबा होने के कारन लोगो की जरुर त का ख्याल रखते हुए जिला के मसहुर डॉक्टर और अन्य जगहो से आए चिकत्सक ने पूर्ण रूप से भागीदारी निभायी और जाँच किया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading