मुजफ्फरपुर : कटरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिससे गुस्साए धनौर वासियों ने आज कटरा अंचल का घेराव कर सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जहां पीड़ितों का कहना है की सबसे ज्यादा बाढ़ से पीड़ित धनौर पंचायत है।

हर बार सीओ द्वारा बाढ़ का निरिक्षण किया जाता है लेकिन उसके लिए कोई भी उपाय या मदद नहीं की जाती। उनकी मांग है कि धनौर सहित तीन अन्य पंचायतों को बाढ़ पीड़ित घोषित किया जाए, ताकि उसका लाभ उन्हें मिल सके।









