मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में विकासशील समाजवादी पार्टी द्वारा मिलन समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहाँ राजेश राम रमैया ने बताया कि बताया कि शहीद जुब्बा सहनी की जन्मस्थली से लेकर पटना तक पैदल मार्च निकाला जा रहा है।


जिसका उद्देश्य है जुब्बा सहनी को भारतरत्न दिलाना है। इस पैदल मार्च को पूरा कर विकासशील समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्तागण राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।



अगर उनके द्वारा इसे अस्वीकार किया जाता है तो ऐसी स्थिति में राज्य के हर जिले से हस्ताक्षर अभियान चलाकर निषाद समाज के स्वाभिमान शहीद जुब्बा साहनी को भारत रत्न दिलाने की मांग करेंगे।





