झारखंड में सीटों का बंटवारा, 2 सीट मिलने पर नीतीश की पार्टी JDU खुश है या नाराज?

पटना: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सहयोगी दलों को सीट का ऐलान कर दिया है. बिहार में प्रमुख सहयोगी जदयू को भाजपा ने झारखंड में दो सीट तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम दिया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी जदयू एमएलसी संजय गांधी का कहना है कि हम लोग तो अधिक सीटों की डिमांड कर ही रहे थे, लेकिन यह भी सही है कि कोऑर्डिनेशन में ही झारखंड में हम लोग चुनाव लड़ेंगे.

झारखंड में जेडीयू को दो सीट

जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि ऐसे इस मामले में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ही विशेष रूप से बता पाएंगे क्योंकि गठबंधन को लेकर वही पहल कर रहे थे. दूसरे राज्य का मामला है, लेकिन यह भी सही है कि हम लोग अधिक सीट की डिमांड कर रहे थे. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि झारखंड में गठबंधन में ही जेडीयू चुनाव लड़ेगी.

खीरू महतो अधिक सीटों के लिए लगा रहे थे जोर

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बिहार दौरे में पिछले दिनों पटना में कहा था कि झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है और अभी बातचीत चल रही है.

जब बीजेपी की तरफ से दो सीट दिए जाने की बात उस समय कही गयी तो उस पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई थी. खीरू महतो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पटना आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हुई.

एनडीए में किसे मिली कितनी सीट?

ऐसे जदयू के वरिष्ठ नेताओं मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, झारखंड जदयू के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने भी कहा था कि अभी सीट फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी की घोषणा के बाद अब जदयू नेता कह रहे हैं कि भाजपा के साथ ही चुनाव लड़ना है.

 ऐसे में यह भी देखना होगा कि झारखंड जदयू के अध्यक्ष खीरू महतो का अब क्या रूख होता है. झारखंड में बीजेपी ने चिराग पासवान की पार्टी को भी एक सीट दिया है और उसके अलावे झारखंड की सहयोगी पार्टी आजसू को 10 सीट दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading