बाप रे! JDU प्रत्याशी मनोरमा देवी के पास 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति, जानें पूरा ब्योरा

गया: बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होना है. गया के हाईप्रोफाइल सील बेलागंज के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है. एफिडेविट में सभी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. बेलागंज से एनडीए की ओर से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी हैं.

करोड़पति हैं मनोरमा देवी

बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी करोड़पति हैं. इनका इनकम टैक्स रिटर्न 2023 -24 का 24 लााख 14 हजार 200 रुपये रहा है. मनोरमा देवी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं.

गाड़ियों का भी शौक

खुद 15 लाख की फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलती हैं. वहीं उनका बेटा राकेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव 40 लाख की लैंड रोवर से चलते हैं.

40 करोड़ की जमीन की मालिक

मनोरमा देवी का सकल कुल मूल्य 4 करोड़ 90 लाख 3 हजार 841 की है. वहीं मनोरमा देवी 40 करोड़ 10 लाख की जमीन की मालिक हैं. मनोरमा देवी के बैंक खाते में 75 लाख 59 हजार है. हाथ में नगदी 5 लाख 60 हजार 780 रुपया है.

विभिन्न बैंकों डाकघरों में पॉलिसी

उनके नाम से रमिया कंस्ट्रक्शन है, जिसमें 50 लाख का शेयर है. वहीं उनके पति स्वर्गीय बिंदेश्वरी यादव के नाम से बिंदेश्वरी इन्फोकॉम में 34 लाख का शेयर है. मनोरमा देवी ने एक करोड़ 63 लाख रुपए का बीमा करा रखा है. विभिन्न बैंकों डाकघर में पॉलिसी ली हुई है.

स्नातकोत्तर हैं मनोरमा देवी

उनके परिवार में पुत्र राकेश रंजन यादव विनीत यादव और बेटी मनीषा रंजन हैं. मनीषा रंजन के नाम से मनीषा इंटरनेशनल होटल है. मनोरमा देवी के पास 100 ग्राम सोना है. मनोरमा देवी के शिक्षा की बात करें तो वह पढ़ी लिखी जनप्रतिनिधि हैं, स्नातकोत्तर किया है.

आरजेडी प्रत्याशी भी करोड़पति

वहीं राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव बेदाग छवि के हैं, पर पिस्तौल के शौकीन हैं. 2023-24 में 22 लाख का रिटर्न भरा है. वहीं, बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह की भी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है. यह भी करोड़पति हैं. इनकी भी अपनी कंपनी है. गजानन कंस्ट्रक्शन कंपनी है.

3.5 लाख की पिस्तौल

पत्नी के नाम से भी कंपनी है. विश्वनाथ कुमार सिंह के पास 25 लाख कैश है. 22 लाख बैंक बैलेंस है. यह महिंद्रा स्कॉर्पियो से चलते हैं, जो की 24 लाख मूल्य की है. सकल कुल आय 83 लाख है. वहीं विश्वनाथ कुमार सिंह 3.5 लाख की पिस्तौल रखते हैं.

चार लाख के गाय भैंस

विश्वनाथ कुमार सिंह चार लाख के गाय भैंस का भी रखे हुए हैं. इनके पास 90 ग्राम से अधिक सोना है. खुद की खरीदी हुई जमीन भी है, जो कि चार स्थानों पर है. 3.5 एकड़ में यह जमीन है, जिसका मूल्य तकरीबन 1 करोड़ 52 लाख 88000 है.

मोहम्मद अमजद के पास कितनी है संपत्ति

वहीं जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद अमजद पर पांच केस दर्ज रहे हैं. इनके हाथ में नगदी 6 लाख 30 हजार है. बैंक में भी कैश है. यह कार से चलते हैं. उनके पास 19 लाख की कार है. 90 हजार का सोना है. उनकी सकल कुल मूल्य 2 लाख 71 हजार की है. 16 लाख की जमीन भी है. कृषि और व्यापार इनका पेशा है. बेलागंज उच्च विद्यालय से मैट्रिक पास हैं.

AIMIM प्रत्याशी पर भी केस

वहीं, बेलागंज से ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है. बेलागंज से मोहम्मद जामिद अली खान एआईएमआईएम के उम्मीदवार हैं. इनके खिलाफ भी एक केस रहा है. बैंक में इनका 1.60 लाख रुपए कैश है, डिपाजिट भी है.

सातवीं और नौवीं पास भी मैदान में

जामिद अली खान के पास 110 ग्राम सोना है. यह स्नातक हैं. इनके पास चल और अचल संपत्ति 3 करोड़ 12 लाख 43 हजार 442 रुपये की है. वहीं सातवीं और नवमी पास भी मैदान में हैं. बेलागंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तनवीर खान हैं. यह नवमी पास हैं. यह बाराचटटी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र यादव भी सातवीं पास हैं, ये भी बाराचट्टी विधानसभा में वोटर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading