बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटकों महसूस किए गए हैं। जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।



भूकंप का केंद्र खसरांवा जिले से लगभग 13 किलोमीटर दूर था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। लगभग 5 सेकंड तक चले इन झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।



5 सेकंड तक डोलती रही धरती
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 9:20 बजे झारखंड में अचानक धरती हिलने लगी। जिससे जमशेदपुर और रांची के तमाड़ समेत कई इलाकों में दहशत फैल गई।


हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने पर सभी लोग अपने घर से बाहर निकल गए।


क्यों आता है भूकंप
जानकारी अनुसार भूकंप का केंद्र खूंटी था। भूकंप के झटके राजधानी रांची, जमशेदपुर और चाईबासा में भी महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

भूंकप के आने की वजह की बात करे तो भूकंप पृथ्वी की पपड़ी के अंदर होने वाली हलचल के कारण आता है। पृथ्वी की पपड़ी कई बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी हुई है।

ये प्लेटें लगातार गतिशील रहती हैं और आपस में टकराती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में रगड़ खाती हैं या टूटती हैं, तो भारी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जिसके कारण धरती हिलने लगती है और भूकंप आता है।