अब बिहार में नहीं आएगी बाढ़, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को एम्स दरभंगा का शिलान्यसास करने के लिए बिहार दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने दरभंगा के शोभन में जनसभा को संबोधित किया और बिहार वासियों को बड़ी सौगात दी. बिहार के लोग हर साल बाढ़ की मार झेलते हैं. इससे लाखों लोग बेघर हो जाते हैं और अपने-अपने घरों को छोड़कर राहत कैंप में रहने को मजबूर होते हैं.

बिहार वासियों को मिलेगी बाढ़ से राहत

वहीं, पीएम मोदी ने लोगों से जल्द ही इस परेशानी को दूर करने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर ईमानदारी से काम कर रही है कि जल्द ही प्रदेश के लोग बाढ़ की समस्या से निपट सके.

इसके लिए हमने एक विस्तृत योजना की घोषणा भी कर दी है. हम लोग नेपाल के साथ मिलकर इस समस्या का सामाधान कर पाएंगे. इसके लिए सरकार 11 हजार करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रही है. बता दें कि दरभंगा को एम्स के साथ ही सड़क, रेलवे की भी सौगात दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading