मुजफ्फरपुर: जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर के डॉ विनायक गौतम को जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना पूर्व सांसद सीताराम यादव, गांधीवादी नेता लक्षणदेव सिंह और एके द्विवेदी उपस्थित रहे।





डॉ विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है। इसके बाद देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर से MBBS की और MD रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज & सर जेजे हॉस्पिटल, मुंबई से की है।


इसके साथ ही डॉ विनायक गौतम ने दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतीहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। वहीं माता डॉ सुनीति पांडेय MDDM कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्राचार्या रह चुकी हैं।











